Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts

Tuesday, February 22, 2011

ये कैसी अंग्रेजी बाबू


ये कैसी अंग्रेजी बाबू
माँ हुयी है मम्मी बाबू
काँटा-छुरी के हेर-फेर में
छुटी हाथ की ममता बाबू 

कुरते से पायजामा बिछड़ा
माथे से तिलक है उजड़ा
जींस-टॉप के फैशन में
बिंदिया हुयी परायी बाबू

ये कैसी अंग्रेजी बाबू...

देख ज़माना कैसा बदला
त्योहारों का रंग-ढंग बदला
valentine day के चक्कर में
बसंत पंचमी भुलाई बाबू

ये कैसी अंग्रेजी बाबू...

खेत से नाता टूट गया है
गाँव पीछे छूट गया है
इंडिया के संग भारत भी है
पर देता नहीं दिखाई बाबू

ये कैसी अंग्रेजी बाबू...

माना अंग्रेजी बेहद जरूरी
दुनिया से मिटाती दूरी
पर अंग्रेजियत के नशे में
भारतीयता क्यूँ भुलाई बाबू

ये कैसी अंग्रेजी बाबू...


disclaimer: more than a comment on the so-called westernization of the Indian society, it is a personal statement on loss of the traditions that make us Indians what we are. and the irony is, i'm writing this in English :)

Wednesday, October 06, 2010

एक ख़त टाटा इंडिकॉम के नाम

अभी रहते हैं वो दोनों
दूर एक दूसरे से
दो शहरों का
दो घरों का
फासला है दरम्याँ उनके

बस एक अनदेखी सी डोर है
बांधे रखती है जो उन्हें
डोर बातों की
और बातें दुनियाभर की
आज का दिन कैसा रहा
बातें स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, दोस्ती, ज़िन्दगी की

अभी दूर रहते हैं वो दोनों एक दूसरे से
मिल पाते हैं हफ्ते में सिर्फ एक बार
तभी वो लड़का और वो लड़की
रोज़ रात को बात करते हैं फ़ोन पर

तुम अगर 'नेटवर्क' ठीक कर लो थोड़ा और अपना
तो ये डोर टूटे न कभी

i'm entering this poem under the Share Life blogger contest by the newly launched Tata DOCOMO OneTouch Net Phone at IndiBlogger. you can know more about the phone by clicking here. and please do vote for me here if you liked the poem. thanks :)

Wednesday, July 07, 2010

How do you exorcise your grief?

my dear friend n erudite blogger, Mo wrote a delightful verse 'How do you exorcise your grief' here: new poem by Mo!

after i wrote this in the comments section i felt that it is good as a stand alone poem too! please read the original one at the link above and then only read this. ur comments, at both the blogs will be eagerly awaited :) thanks!


How do you exorcise your grief?

i welcome my grief
to sit beside
and (we) share our joys
lest foes we become
.
.
.
because i found out
very early in life
grief when made a friend
is grief exorcised

dreamt before

Related Posts Widget for Blogs by LinkWithin