Showing posts with label prose. Show all posts
Showing posts with label prose. Show all posts

Wednesday, September 07, 2011

कल शाम मैं इक़बाल भाई से मिला


अजब शक्शियत हैं इक़बाल भाई भी. हिन्दू होते हुए भी मुसलमान सा नाम रखते हैं, मुफ़लिस होते हुए भी दिल बड़ा रखते हैं. कभी लन्दन में फ़ाकामस्ती, कभी कानपूर में जूते घिसाई, कभी हालीवुड की बेवेरली हिल्स के आलिशान बंगले में ऐश, कभी वहीँ के किसी होटल में वेटर की नौकरी, बड़ी दुनिया देखि है इक़बाल भाई ने.

उनसे किसी का दर्द सहा नहीं जाता, तभी तो चौथी मंज़िल से कूदी और साल भर तक प्लास्टर ऑफ़ पैरिस के सांचे में जकड़ी उस अनजान गोरी महिला से रोज़ एक घंटा निकाल कर मिलने जाते हैं. कभी अपना पेट काट कर किसी के लिए दवाई लाते हैं, तो कभी अपमान सहने के बाद भी किसी की दिली-तमन्ना पूरी करते हैं. पैसे से उन्हें कोई लगाव नहीं, झूठ बोलने से कतराते हैं, पर फिर भी गुरु-बाबा बन लोगों को रिझाते हैं!

अजब शख्स हैं इक़बाल भाई भी. मेरे अपने न होते हुए भी बेहद अपने नज़र आते हैं. कल शाम मैं उन्हीं इक़बाल भाई से मिला.
...
...
...
इक़बाल भाई, कुर्रतुलें हैदर की कहानी 'कलंदर' के मुख्य किरदार हैं. कभी-कभी किसी किरदार से मिलकर ऐसा ही लगता है न कि सच में किसी शख्स से मिलें हो हम?

Monday, February 14, 2011

कहानियों की नगरी


बहुत बड़ा शहर है दिल्ली, और जितने लोग, उतनी कहानियां! अपनी रोजाना की ज़िन्दगी में तो हम एक set pattern follow करते हैं, सुबह घर से उठते हैं, काम पर जाते हैं, उन्ही पहले मिले-मिलाये लोगों से मिलते हैं, घर वापस आ जाते हैं. पर अगर थोडा सा दायरा बड़ा कर लें हम अपना, रुक कर रास्तें में अगर देखें आस-पास तो पाएंगे के चेहरों के भीतर कितनी कहानियां छुपी है इस शहर में.

कहानियों के इस शहर से चुन कर कुछ आधे-अधूरे व्यक्ति-चरित्र पेश करने की मेरी ये कोशिश उम्मीद करता हूँ आपको पसंद आयेगी. किरदार बहुत हैं, और मैं कहानी के सूत्रधार की तरह सबसे जुड़ा रहूँगा, और हम सबको बांधे रहेगी ये महानायिका, मेरी, आपकी दिल्ली.

पहली कहानी - नानी

मेरी पहली कहानी एक बूढी नानी की है, जो दिल्ली के सैकड़ों मोहल्लों की हजारों दादी-नानियों की तरह बेनाम है. उन्हें सिर्फ अम्मा के नाम से जाना जाता है, रास्ते में दिखने पर पाँव छू लिए जाते हैं और फिर भुला दिया जाता है. sunday के दिन ऐसी ही एक नानी ने अपने घर से ऊपर वाली मंजिल में रहने वाले दो लड़कों से उनकी छत पर रहने की इजाज़त मांगी!

नानी की भाषा थोड़ी अबूझ है, वो दोनों सिर्फ इतना समझे के समधियाने से कुछ लोग उनके यहाँ रहने आ रहे हैं तो अपनी बेटी के घर रहने वाली वो नानी अपने ही घर में नहीं रह पायेगी. अब जब तक वो लोग बेटी के घर में रहेंगे, नानी छत पर अपनी खाट डाल के रहेगी, वहीँ अपना चूल्हा-चौका करेगी और अपने पंछियों को दाना डालेगी. बस सुबह नहाने-धोने के लिए वो उन दोनों लड़कों से उनका toilet इस्तेमाल करने की इजाज़त मांग रही थी. आपको क्या लगता है, मना कर पाएंगे वो नानी को?

नानी को अपने पंछियों से बड़ा प्यार है. रोह सुबह मूंह-अँधेरे उठ कर, छत पर दाना दाल कर आती है. और उन्ही पंछियों की वजह से छत पर रहना मंजूर है, पर किसी रिश्तेदार के यहाँ जाना नहीं! कहती है, जिस दिन मेरे पति की मौत हुयी थी, उस दिन भी मैं ऊपर पंछियों को दाना दाल कर आई थी और उनसे माफ़ी मांगी थी, "अब तो घर का खर्चा चलाने वाला चला गया, अब सेवा न कर पाऊँ तो माफ़ कर देना!"

ऐसी नानी को भला वो दोनों कैसे मना कर पाते?

Friday, January 07, 2011

खबर आई है के बड़ी अम्मा मर गयी!

खबर आई है के बड़ी अम्मा मर गयी! अम्मा, यानि दादी, बड़ी अम्मा यानि दादी की भी माँ. पूरे 105 बरस की थी बड़ी अम्मा. स्वाति कहती है, "50 हज़ार रूपए, एक जोड़ी कानों की बाली और एक भैंस छोड़ गयी है मेरे लिए! मुझे नहीं पता के मैं रोऊँ या खुश होऊं!"

105 बरस! एक पूरी सदी गुज़र गयी आज. और कुछ नहीं, लोग सुबह उठेंगे और काम पर चल देंगे अपने-अपने. सभी बढ़ जो रहे हैं अपने बरस पूरे होने की तरफ.

बड़ी अम्मा मर गयी. मेरी दोस्त स्वाति की, मेरी नहीं. फिर मैं क्यूँ लिख रहा हूँ ये सब?

जैसे बच्चे पूरे समाज की ज़िम्मेदारी होते हैं, वैसे ही बड़े-बूढ़े भी तो इसी समाज के साझा अनुभव का पिटारा होते हैं, वो सबके होते हैं न? पता नहीं कितने किस्से, कितनी कहानियां, जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव  बड़ी अम्मा के साथ ही चले गए!

न जाने क्यूँ, पर स्वाति का मेसेज आया तो लगा जैसे मेरी ही दादी गुज़री है. दादी चाहे दोस्त की हो, होती तो अपनी ही है न?

Tuesday, January 04, 2011

Remembrance

They are talking about people from the past. A young, male relative who one day made such delicious and evenly fried pakodas* that even the ladies of the household couldn’t stop envying him; a long forgotten neighborhood aunt whose clothesline was the embodiment of middle class organizational skills; their always grumbling mother/mother-in-law and how she was not happy with the way the young male relative made those pakodas.

They are talking about them, remembering them from their last storehouse of memories, because when they left home, their relatives and snapped ties with that old life forever, they ceased to make new memories about it. So now until they themselves cease to exist, the now old male relative will always be young, forever cooking delicacies for the extended family, freshly washed clothes will continue to drip proudly in the backyard of that neighborhood aunt and the now (presumably) dead matron of the house will continue to grumble away forever. This is the fate shared by everyone who has left something behind in a hurry, more so of the refugees of fate itself.

As if time is a river which though doesn’t stop for anyone, it is we who drop the anchors of our memories and linger on, sometimes for a moment, sometimes forever.

A *Pakora (पकोड़ा; پکوڑا; பஜ்ஜி;); is a fried snack found across South Asia. Pakoras are created by taking one or two ingredients such as onion, eggplant, potato, spinach, cauliflower, tomato, chilli or occasionally chicken and dipping them in a batter of gram flour and then deep-frying them. ...en.wikipedia.org/wiki/Pakoda 

Tuesday, February 16, 2010

Feb 16th 2009

Last night, I was going through my old files and found this in my diary. So many things have happened in a year and yet it seems nothing has changed. It seems like a beautiful thought, but perhaps it is not.
.
.
.
21:57 Monday, February 16, 2009

(I’ve missed writing here, these 10 odd days.) Lots of things swirling in my mind. Just finished Murakami’s ‘Dance Dance Dance’. You gotta dance baby, follow the rhythm, go with the flow, the world will take care of itself. When reading a good writer or a poet, I feel connected to the world. To the soul of the world. This happened with ‘Snow’. With this one too. I was barren without words. And these writer’s, writing about their world, were like silent rain falling on my parched surface. I wanted more, to be drenched, to be alive once more. Perhaps I am. Last night, a poem came to me. And I knew it from heart. Two more, half complete, three more, yet to start.

So, am I back with, amongst words again? Maybe, maybe not. I’m not feeling quite right. Something within, I want to work, but so many things are held up at the office that working seems a distant possibility. We all are just going through the motions. There is a wait lingering in the atmosphere these days. Something is going to happen. But nothing happens. “Nothing never moves”, she says.

All the things are one, all the ones are multiple things.

Don’t know what to write, what to say, what to think.

Yesterday was Sunday. Seems so far off now. Had a very good day with her. We roamed around in Kamla Nagar, did little bit of shopping, had lunch at the new Subway, then I went to see her off near her place. After that, emptiness.

I was standing near the ground level window, beside the Media Mart outlet at the Kashmere Gate metro station. There is a window overlooking a little green patch of turf and then the metro premises boundary cuts off the mayhem of Kashmere Gate bus adda. I could see a whole world of people moving about on the other, far side of the window. Going on with their lives, buses to catch, things to sell, talks to talk, and I, with a cup of coffee in my hand observing them, from behind a window. Closer to me, on the glass surface of the window, another lot of people were going on with their lives. Trains to catch, things to buy, talks to talk. But these were ghosts, moving about on a piece of glass.

Or was I the ghost, standing there between the worlds, one real, one unreal and one very real world behind the unreal. I didn’t matter for anybody. Everybody mattered to me. Only she makes me feel alive. When she is around, nobody matters to me. The world is then, as unreal as a phantasm wandering amongst the many alternate worlds.
.
.
.
And then, she has to leave again. The cycle continues.

22:19

Thursday, September 10, 2009

सुबह, बारिश और मैं / at nine on a rainy morning

9:00

बारिश होती तो बाहर है पर पता नही नींद को कैसे पता चल जाता है के वो और मीठी हो जाती है। सुबह जब से उठा हूँ, बारिश धूप की तरह छाई हुई है। एक गहरी, ग्रे धूप जो रोजमर्रा की चीजों को खुशनुमा बना देती है, काले चश्मे की तरह।

कुछ तो जादू है बारिश में। दिल में जो चल रहा होता है उसको और गहराई तक खंगाल कर बाहर ले आती है। दिल गमगीन है तो बारिश रुआंसा कर के छोड़ेगी ही। और दिल खुशगवार है तो समझ लीजिये के पूरा दिन गुनगुनाते हुए जाएगा। हर शख्स की dominant traits बारिश में साफ़ उभर के सामने आ जाती हैं। गोया बारिश कोई आईना हो जो सच दिखलाता हो हर किसी के भीतर का!

अभी एक घंटे पहले उठा हूँ और बिल्कुल भी मन् नही है ऑफिस जाने का। माँ ने खिड़की पर परदे डाले, तो मना कर दिया ये कह कर के, खिड़कियों से दिखती ये बरसती बारिश अच्छी लगती है। एक प्याली चाय की, बेसन के दो पकौड़े और श्री राही मासूम रज़ा की शायरी का संकलन हाथों में। अभी तक की सुबह का तो यही फ़साना है।

बाहर बारिश और हाथ में शायरी की किताब, कैसे ये दिल रूमानी न होता? खैर, ये आवारागर्दी ज्यादा देर चलेगी नहीं। अभी बुलावा आ जाएगा ऑफिस से के टाइम पर पहुंचें हुज़ूर, काफी काम है आज। पेरिस वालों को जरूरत है दिल्ली वालों की!

थोडी देर में ये कलम नौकरी कर रही होगी। पर हाँ, याद जरूर रहेगी ये सुबह, जब बारिश ने कान में फुसफुसा कर कहा था, क्यों न थोड़ी देर और लिख लो मुझे तुम...

9:15

dreamt before

Related Posts Widget for Blogs by LinkWithin