Showing posts with label Hindi poetry. Show all posts
Showing posts with label Hindi poetry. Show all posts

Wednesday, July 13, 2011

एक और कविता

रस्सी से बंधी हुयी
बोझ में दबी हुयी
बुझी आँखों से देखती
दुकानें सजी हुयी

झुलसती गर्मी में
पानी को तरसती
जनवरी के जाड़े में
नंगे बदन ठिठुरती

दिन भर भागती
सड़कों की ख़ाक छानती
सपनों की तलाश में
रात भर जागती

एक और कविता भी है
जो हमें दिखाई नहीं देती
या दिखाई दे, तो भी
मूंह फेर लेते हैं हम

जिंदा रहने की दौड़ में
थोडा जीत जाते हैं हम

Monday, January 10, 2011

आजकल नहाते समय, गीता की बड़ी याद आती है

आजकल नहाते समय,
गीता की बड़ी याद आती है
पानी के प्रथम स्पर्श से ही
देह तो नश्वर है की गूँज आती है

आत्मा का क्या है,
वो तो अजर है, अमर है
न उसे पानी भिगोता है,
न आग जला पाती है

पर बाथरूम की
महीन झिर्रियों से आती हवा
इस देह को
बेहद सताती है

हे कृष्ण, तुम तो कह गए:
कर्म करो और फल की चिंता न करो
पर इस मौसम में देवी रजाई की सिखाई,
अकर्मण्यता ही ज्यादा भाती है

आजकल नहाते समय,
गीता की बड़ी याद आती है
आत्मा अमर, देह नश्वर,
तो नहा के क्या होगा का पाठ पढ़ाती है

कहत कवि 'आदि'
नहाना तो सिर्फ है बहाना
मन साफ़ रखने की कला,
अब किसे आती है

Wednesday, October 06, 2010

एक ख़त टाटा इंडिकॉम के नाम

अभी रहते हैं वो दोनों
दूर एक दूसरे से
दो शहरों का
दो घरों का
फासला है दरम्याँ उनके

बस एक अनदेखी सी डोर है
बांधे रखती है जो उन्हें
डोर बातों की
और बातें दुनियाभर की
आज का दिन कैसा रहा
बातें स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, दोस्ती, ज़िन्दगी की

अभी दूर रहते हैं वो दोनों एक दूसरे से
मिल पाते हैं हफ्ते में सिर्फ एक बार
तभी वो लड़का और वो लड़की
रोज़ रात को बात करते हैं फ़ोन पर

तुम अगर 'नेटवर्क' ठीक कर लो थोड़ा और अपना
तो ये डोर टूटे न कभी

i'm entering this poem under the Share Life blogger contest by the newly launched Tata DOCOMO OneTouch Net Phone at IndiBlogger. you can know more about the phone by clicking here. and please do vote for me here if you liked the poem. thanks :)

Thursday, September 09, 2010

झूठ / the lie

अभी-अभी
तुझसे झूठ बोल कर हटा हूँ मैं
नींद का बहाना बना
फ़ोन रखवाया ही है तेरा

सच तो ये है
के नींद भरी थी तेरी आवाज़ में
और मुझे भी है इंतज़ार तेरे सोने का

जब सो जाएगी तू
तो चाँद की खिड़की से तुझे रात भर निहारूंगा


have just
lied to you love
feigning sleep
asked you to keep the phone down

the truth is
brimming with sleep, your voice was
and i too was waiting
for you to doze off

because when you do
fall asleep
i'll watch you the whole night
from moon, that window steep

Monday, August 30, 2010

इंतज़ार / the wait

वो बैठा-बैठा
रात के तालाब में
सितारे फेंक रहा है

बहुत बरस हुए अब
रात भरने को आई
मगर इंतज़ार
ख़त्म नहीं हुआ उसका

तुम किसी दिन
सुबह जल्दी उठकर
चूम लेना माथा उसका
शायद,
उसकी थकी आँखों को
सुकून आ जाये


sitting there, on the edge
of the pond that is the night
he picks and throws stars, one by one

its been ages
the night is now brimful with stars
but the end of his wait
is still afar

if some day
you got up early
and kissed his forehead sweet
then,
maybe,
his tired eyes
will find some relief

Friday, June 18, 2010

कब होता है

जो हम चाहें कब होता है
सब पा जायें, कब होता है

चलते चलते बीतें उम्रें
दर आ जाये, कब होता है

पोथे-पत्री कर्म-काण्ड में
रब मिल जाये, कब होता है

जीवन हो चाहे कितना लम्बा
मौत न आये, कब होता है

दौलत-डिग्री-ओहदे देखें
दिल दिख जाये, कब होता है

खुद को भूलूँ, है आसाँ लेकिन
तू याद न आये, कब होता है

अच्छा हो या बुरा हो लम्हा
बीत न जाये, कब होता है

Tuesday, April 27, 2010

for life


शीशे के सामने बैठीं तुम
और तुम्हारे बाल बनाता मैं
बातें करते
कुछ नया सीखते
ज़िन्दगी बांटते
कितना कुछ, सुलझाते जाते हम


little, simple, everyday things are much more important than yearly celebrations and shopping trips to the mall. sadly, we don't realise this often. this poem saves one such moment about life, for life...

in front of the mirror you sit
a comb through your hair i flit
talking
learning
sharing
untangling life, bit by bit

image copyright Chandrasekhar Acharya

Friday, April 09, 2010

search / खोज

a dear friend and erudite blogger, posted this delicate poem 'Underground' on her blog:

"If you stay underground too long
I’ll send poems to seek you out"

do read the complete poem here: http://southwestsun.wordpress.com/2010/04/03/underground/

inspired by her, n m so glad that she messaged me to visit her page, i wrote this poem. hope you'll like it.

अगर तुम छुपी रहोगी ज्यादा देर
मैं खोजने के लिए तुम्हें, कवितायेँ भेजूंगा अपनी
फिर चाहे तुम छुपी हो सागर में, आकाश में
या पृथ्वी के किसी अबूझे कोने में
ये कवितायेँ ढूंढ ही लेंगी तुम्हें
जैसे सपने ढूंढ लेते हैं आँखों को
...
जैसे पंछी, ढूंढ लेते हैं आसमानों को
...

if you'll stay hidden for long
i'll send my poems to seek you out
then, even if you are hidden in the sea or the sky
or in some unsolved corner of the earth
find you will, these poems of mine
...
like, dreams find the eyes
...
like birds find the skies

Thursday, March 11, 2010

a father waits


शाम उगते ही
वोह अपने बच्चों के
घर लौटने का इंतज़ार करता है 

बच्चें घर हो 
तो रात डराती नहीं

-------------------------------

as the evening dawns
he waits
for the children to come

night doesn't stalk those
whose children are at home

Monday, December 19, 2005

dreamt before

Related Posts Widget for Blogs by LinkWithin